हार्मोन ( Hormone)

 हार्मोन की परिभाषा दो? (Define Hormone?)

Ans:- हार्मोन(Hormone):- वे जैव रासायनिक पदार्थ जो विशेष कोशिकाओं के समूह या gland से स्त्रावित होकर संवहन द्वरा target organ तक पहुंचकर शारीरिक क्रियाओं को प्रभावित करते हैं उन्हें हार्मोन कहा जाता है।

2. हार्मोन की क्या विशेषताएं हैं?(what are characteristic of hormone?)

Ans:- हार्मोन की विशेषताएं:-                                (a)ये acid,protein या  steroid जातीय रासायनिक पदार्थ हैं।

(b)ये विशेष प्रकार की कोशिका समूह या  gland द्वरा ही

 उत्पन्न होते हैं।                                                  ( c)कार्य समाप्त हो जाने पर ये नष्ट हो जाते हैं

 (d)किसी शारीरिक कार्य में अत्यंत अल्प परिणाम हार्मोन की आवश्यकता होती है।

 3. हार्मोन और इन्जाईम(enzyme) में क्या अंतर है?

 Ans:-  हार्मोन और इन्जाइम में अन्तर

 हार्मोन                                      इन्जाइम

 १. ये acid,, protein    येprotein जातीय रसायन है

 या Steroid जातीय 

 रासायन हैं।

 २. ये endocrine gland २. ये excocrine gland 

 से उत्पन्न होते हैं।                     से उत्पन्न होते हैं।

 जैसे:-pitutary gland,.      जैसे:-Gasrtic gland,

       Thyroid gland.                Salivary gland

  4.  पादव हार्मोन (phytohormones) किसे कहते हैं? 

  Ans:-पादव हार्मोन:- पौधे में उत्पन्न होने वाले हार्मोन को   

  पादव हार्मोन कहते हैं।

  5.पादव हार्मोन का वर्गीकरण करें?

  Ans:-      ये तीन प्रकार के होते हैं

  १. प्राकृतिक पादव हार्मोन:-( जैसे- auxine,kinin,   

  २. कृत्रिम हार्मोन:- (जैसे-iBA,iPA)

  ३.   परिकल्पित हार्मोन:-( जैसे-   florigene,dormin

  6.Auxine का स्रावस्थल, कार्य और प्रकृति (nature) क्या है?

  Ans:-स्रावस्थल:- वह पौधे के apical meristematic tissue मे उत्पन्न होता है।

  कार्य:-१. यह पोधै के आकार ,आयतन में वृद्धि करता है।

  २. यह पौधे के tropical गति को नियंत्रित करता है।

  ३. डिम्बाशय से फल के निर्माण मेंauxin सहायक है।

  प्रकृति:- यह carbon, Hydrogen, Nitrogen तथा Oxygen से गठित एक organic acid हैं। इसका सूत्र हैं C10H9O2N.यह जल में घुलनशील है।

7. Gibrreline का स्रावस्थल, कार्य और प्रकृति क्या है?

Ans:-स्रावस्थल:- यह Mature बीज , अंकुरित बीज तथा बीजपत्रों।

कार्य:-१. यह कोशिका विभाजन में सहायक है। २.यह फूल- फलों -पत्तो का आयतन  बढ़ाता है। ३. यह बीजहीन

फल के निर्माण में सहायक है।

प्रकृति:- यह carbon, Hydrogen या oxygen से गठित एक organic acid हैं।यह जल में घुलनशील है।इसका सुत्र हैं- C19H22O6

8.Kinine के स्रावस्थल, कार्य और प्रकृति क्या है?

Ans:-स्रावस्थल:-यह फल ,अन्न के बीज, नारियल- पानी,टमाटर इत्यादि में पाया जाता है।

कार्य:-१. यह  cytokinesis में सहायक है। २.यह अंकुरण में सहायता करता है। ३. यह पत्तो को शीघ्र मुरझाने से बचाता है।

प्रकृति:- यह C,H,N तथा O से गठित purine वर्गीय organic alkali हैं। यह जल में घुलनशील है। इसका रासायनिक सूत्र-C10H9N5O

9. पर्थेनोकापी(parthenocarpy) किसे कहते हैं?

And:- हार्मोन के प्रयोग द्वारा अमरूद, खजूर,कैलाश में बीज विहीन फल निर्माण की प्रक्रिया को पर्थेनोकापी कहते हैं।

10.पादव हार्मोन का व्यवहारिक उपयोग क्या है?

Ans:-पादव हार्मोन का व्यवहारिक उपयोग:-

१.N.A.A तथा IBA के प्रयोग द्वारा गुलाब,जवां,बेल इत्यादि के कलम से शीघ्र उद्भिज उत्पन्न किए जाते हैं।

२.auxine के प्रयोग द्वारा बड़े आकार के बीजहीन फल उत्पन्न किए जा सकते हैं।

३.2-D,NAA के प्रयोग द्वारा समय से पहले पौधों को मुरझाने से रोका जा सकता है।

४.auxine के प्रयोग द्वारा कम फूल उत्पन्न करने पर बड़े आकार के फल बनते हैं।

11. अन्त: स्रावी ग्रन्थि (Endocrine gland),वहि: स्रावी ग्रन्थि(Exocrine gland), मिश्रित ग्रन्थि(Mixed gland) से क्या समझते हो?

Answer:-अन्त: स्रावी ग्रन्थि :-वे नालिका विहीन ग्रन्थियां जिनका स्राव रक्त में मिलकर शरीर में प्रवाहित होता हैं उन्हें  अन्त: स्रावी ग्रन्थि कहते हैं जैसे- pitutary gland, Thyroid gland इत्यादि।


वहि: स्रावी ग्रन्थि:-वे नालिका युक्त ग्रन्थियां जिनका स्त्राव नली द्वरा प्रवाहित होकर रक्त में मिलता है उसे वहि: स्रावी ग्रन्थि कहते हैं। जैसे:-sweat gland, salivary gland


मिश्रित ग्रन्थि:- नालिका विहीन तथा नालिका युक्त ग्रन्थियों  के समन्वय से बनी ग्रन्थियां को मिश्रित ग्रन्थि कहते हैं। जैसे:- pancrease,testes. इत्यादी।

12. निम्नलिखित हार्मोन की उत्पत्ति स्थल एवं कार्य क्या है!

 a.ACTH, b.STH. c. TSH d. FSH. e.LH. f.insuline   g.Thyroauxin  h. Adrenaline I.Oestrogen j. Progesterone  k. Testosterone.

 And:-

 a.  ACTH ( Adreno Cortico Hormone)

 उत्पति स्थल:-pitutary gland

 कार्य:-१.adrenal cortex की वृद्धि तथा स्राव के नियंत्रण में सहायता करता है। २.glucocorticoid Hormone के स्राव को नियंत्रित करता है।


b.  STH( Somato Tropic Hormone or Growth Hormone)

उत्पत्ति स्थल:- pituitary gland

कार्य:-१. यह शरीर के स्वभाविक वृद्धि को नियंत्रित करता है। २. पेशी,यकृत,kidney की वृद्धि में सहायता करता है।


C. TSH( Thyroid Stimulating Hormone)

उत्पत्ति स्थल:-pitutary gland

कार्य:-१.Thyroid gland की वृद्धि को नियंत्रण करना।

२.iodine के metabolism मे सहायता करता है।


d.FSH( Follicle stimulating Hormone)

उत्पत्ति स्थल:-pitutary gland

कार्य:-१ स्त्री में ovary की वृद्धि में सहायता करना।

२. Oestrogen हार्मोन के स्त्राव में सहायता करना।

e.L.H(Legitimising Hormone)

उत्पत्ति स्थल:-pitutary gland

कार्य:-१. Corpus,luteunt के गठन में सहायता करना।

२.progestrone हार्मोन के स्राव में सहायता करना।


f.Insuline :-

उत्पत्ति स्थल:-insuline हार्मोन ,pancreas के islet of Langerhans के B (beta) cells द्वरा स्त्रावित होता है।

कार्य:-१. रक्त में ग्लूकोज की मात्रा का निमंत्रण करना।

२. ग्लाइकोजेन(glycogen) के निर्माण में सहायता करना


g.Thyroauxine :-

उत्पत्ति स्थल:- Thyroid glad

कार्य:- १ यह वृद्धि तथा metabolism का नियंत्रण करता है। २.धड़कन की दर पर नियंत्रण रखता है।


h.Adrenaline:-

उत्पत्ति स्थल:- adrenal gland

कार्य:-१. रक्त दाब (blood pressure) को नियंत्रित करता है।२.श्वासक्रिया की दर को बढ़ाना।


I.Oestrogen 

उत्पत्ति स्थल:- ovary या placenta

कार्य:- १.रक्त जमनें की क्षमता में वृद्धि करना।

२.यौन ल्क्षणों को प्रकाशित करने तथा यौनांगो की वृद्धि करने में सहायता करना।


j.Progesterone:-

उत्पत्ति स्थल:- Ovary( अंडाशय) या placenta

कार्य:-१. गर्भावस्था में स्त्री के शरीर में आवश्यक परिवर्तन करना।  २. गर्भपात रोकना।


k.Testosterone :-

 उत्पत्ति स्थल:- Testes

  कार्य:- पुरुषों में दाढ़ी, मूंछ उत्पन्न करना तथा स्वर में परिवर्तन (भारीपन) लाना। २. रक्त में RBC की संख्या में वृद्धि करना तथा शारीरिक अंगों की वृद्धि करना।

  

  13. पिट्यूटरी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि क्यौं कहा जाता है?

 Ans:-  पिट्यूटरी ग्रंथि : मास्टर ग्रंथि- pituitary ग्रंथि द्वरा ACTH,GTH जैसे हार्मोन का स्राव होता है।इस  ग्रन्थि से उत्पन्न कई हार्मोन अन्य ग्रंथि के कार्य का नियंत्रण करते हैं। जैसे pitutary gland से उत्पन्न FSH  overy से उत्पन्न Oestrogen हार्मोन से स्राव पर नियंत्रण रखता है। दूसरे ग्रन्थियों के कार्य पर नियंत्रण रखने के कारण pitutary ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि कहते हैं।

 14.Adrenaline हार्मोन को आपातकालीन या संकटकालीन हार्मोन्स क्यों कहां जाता हैं ?

 Ans:-Adrenaline या संकटकालीन हार्मोन्स:-

 साधारण अवस्था में शरीर में andrenaline का सीमित कार्य है किन्तु घबराहट ,डर इत्यादि संकटकालीन परिस्थितियों में यह हार्मोन अधिक मात्रा में स्त्रावित होता है।

 यह हृदय की गति में वृद्धि कर देता है, रक्त चाप बढ़ाता है, इत्यादि।इन प्रतिक्रियाओं द्वरा यह शरीर को संकट में लड़ने या अपनी रक्षा करने में सहायता करता है।इसी कारण से adrenaline को संकटकालीन हार्मोन्स कहते हैं।

15. हार्मोन को रासायनिक दूत क्यों कहा जाता है?

Ans:- हार्मोन :रासायनिक दूत- सजीव के शरीर के किसी निश्चित ग्रन्थि या भाग से हार्मोन का स्राव होता हैं।यह प्राणियों में रक्त द्वरा तथा पौधे में रस द्वरा संवाहित होता हैं, निश्चित अंग पर क्रिया करता है तथा विभिन्न रासायनिक क्रियाओं के लिए उन अंगों को प्रेरणा को प्रेरणा देता है, अतः हार्मोन को रासायनिक दूत- कहा जाता है।

16. किस हार्मोन की कमी से निम्नलिखित रोग होता हैं-

a.Goiter  b. Diabetes Mellitus  c. Diabetes insipidus  e. Gravel's disease

Ans:- a.TSH की अधिकता से  घेंघा (goiter) रोग होता हैं।

b. Insuline की कमी से Diabetes Mellitus नामक रोग होता हैं।

C.ADH( Anti Diuretic Hormone)  की कमी से Diabetes insipidus नामक रोग होता है।

d. Thyroauxine हार्मोन की अधिकता से Gravel's

 रोग होता हैं।

 Note:-

 १.ACTH.TSH,GTH,STH हार्मोन का उत्पत्ति स्थल pituitary ग्रन्थि हैं।

 २. Nerve के ऊपर क्रियाशील हार्मोन को nerve हार्मोन कहते हैं। जैसे- epinephrine 

 ३. वे हार्मोन जो उत्पत्ति स्थल के निकट ही क्रियाशील होते हैं, उन्हें स्थानीय हार्मोन ( Local hormone) कहते हैं।

 ४. सबसे पहले Bayliss तथा Starling  ने सन् 1905 ई में हार्मोन शब्द का प्रस्ताव रखा था।

 ५. अंकुरित बीज में ,फल के बीज में गिबरेलिन हार्मोन पाया जाता है।

 ६.फुलो के खिलने में फ्लोरोजेन हार्मोन florigene hormone) सहायक है।

 ७. नारियल पानी में cytokinine हार्मोन पाया जाता हैं।

 ८. मनुष्य शरीर की सबसे छोटी आंत: स्त्रावित ग्रन्थि pitutary ग्रन्थि हैं।

 ९ खाद्य में आयोडीन तथा thyroauxine हार्मोन की कमी के कारण घेंघा ( goiter) रोग होता है

 १०. Liver से कोई हार्मोन का स्राव नहीं होता हैं।

 ११. Salivary ग्रन्थि बहा: स्त्रावित ग्रन्थि हैं।

 १२. Thyro auxine में  एमाइनोअम्ल (amino acid) पाया जाता है।

 १३. Thyroauxine हार्मोन में आयोडीन अणु (molecule ) पाया जाता है।

 १४. ग्लूकोच चयापचय( glucose metabolism) में insuline, glucagone हार्मोन हिस्सा लेता है।

 १५. जड़ (root) और तना( stem) पर   auxine के विपरीत प्रतिक्रिया होते हैं।यह जड़ में कोशिका विभाजन को बढ़ाता है लेकिन जड़ में कोशिका विभाजन को घटाता हैं।

 १६. आक्सीन का रासायनिक नाम- indole Acitic Acid हैं।

 १७. गिबरेलिन का रासायनिक नाम:-Gibrelic Acid

 १८. सायटोकायनेनि  का रासायनिक नाम -cytokyning या kinesis हैं।

 १९.अत: स्रावित ग्रन्थि और तंत्रिका तंत्र शरीर के विभिन्न क्रियाओं के बीच समन्वय  स्थापित करता है।

 २० एक नाईट्रोजन विहीन पादव हार्मोन जिबरेलिन है।

 २१. अनुवर्तन गति में सहायक हार्मोन आक्सीन हैं।

 २२. पीयूष ग्रंथि को मास्टर ग्रन्थि कहते हैं।

 २३. Pancreas एक मिश्रित ग्रन्थि हैं।

 २४.ADH जल अवशोषण में सहायक है।

 २५. हार्मोन उत्पन्न करने वाले ग्रन्थि को अंत: स्रावित ग्रन्थि कहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रजनन (Reproduction)